फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   JP Nadda welcomed at the airport

एयरपोर्ट पर किया जेपी नड्डा का स्वागत

Sat, 21 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda welcomed at the airport
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने आगवानी कर स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों की संख्या में कतारबद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नड्डा का स्वागत करते हुए जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सह प्रभारी रेखा वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत कैबिनेट मंत्रियों ने आगवानी और स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर फूलमालाऐं, पुष्पगुच्छ आदि लेकर खड़े हुऐ थे। एयरपोर्ट पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आदि थे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का डोईवाला नगर और रानीपोखरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जौलीग्रांट में स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष करन बोरा, रानीपोखरी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह पंवार,पंकज शर्मा, मनवर नेगी, वेदप्रकाश कंडवाल, आशा सेमवाल,गीताजंलि रावत, सुषमा चौधरी,राजेश भट्ट, संदीप नेगी, ईश्वर रौथाण,विनित मनवाल, दीवान सिंह रावत, अनिल तीर्थवाल, महेन्द्र पंवार, विजय भट्ट, नरदेव पुंडीर आदि थे।
विज्ञापन

लालतप्पड़ में भी स्वागत किया। माजरी ग्रांट मंडल की ओर से स्वागत के दौरान विधायक खजानदास, जिलाअध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, नरेन्द्र रावत, रामबहादुर क्षेत्री, विनोद लक्खा, प्रदीप नेगी, चंद्रभान पाल, सुंदरदास, गगनदीप ,,विक्रम सिंह, परमिंदर सिंह, दिनेश वर्मा, गुरजीत सिंह, रामचंद्र,रचिता ठाकुर,सुमनलता, कुुसुम शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed