{"_id":"67f0395ecb25a7d9f50ef796","slug":"jaundice-patients-are-being-found-in-government-hospital-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-657143-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सरकारी अस्पताल में मिल रहे पीलिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सरकारी अस्पताल में मिल रहे पीलिया के मरीज
Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में रोजाना एक-दो बच्चों में पीलिया की शिकायत मिल रही है। चिकित्सक उन्हें उचित उपचार के साथ इससे बचाव के परामर्श दे रहे हैं।
सरकारी अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों के पास प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे उपचार के लिए आ रहे हैं, जिनमें एक-दो में पीलिया की शिकायत मिल रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास घिल्डियाल ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही पीलिया संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। दूषित पानी, भोजन, फल, सब्जी आदि के सेवन से संक्रमण होता है।
उन्होंने बताया कि बच्चों को पीलिया से बचाने के लिए मौसमी फल और सब्जी का सेवन कराएं। दूषित पानी और भोजन के सेवन से बचें। शुद्ध जल ग्रहण करें। बार-बार बच्चों के हाथ साबुन से धोएं। गंदे, सड़े, गले या कटे हुए फल न खाएं। धूल पड़ी या मक्खियां बैठी मिठाइयां न खाएं। पानी को उबालकर या छानकर पिएं। फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं। सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाना खाने और बनाते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
-- -
आसानी से दूर नहीं हो रही बच्चों की खांसी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास घिल्डियाल ने बताया कि इन दिनों बच्चों की खांसी आसानी से दूर नहीं हो रही है। अस्पताल में अधिकांश बच्चे सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि इसका कारण इन्फ्लूएंजा भी हो सकता है। इससे बचाव के लिए कोरोना से बचाव जैसी सावधानियां बरतने की जरूरत है।