{"_id":"5dbc91bb8ebc3e015966677d","slug":"jashoda-ben-will-come-to-rishikesh-on-four-rishikesh-news-drn3246633175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार को ऋषिकेश आएंगी जशोदा बेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार को ऋषिकेश आएंगी जशोदा बेन
विज्ञापन
12 रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते यात्रा संयोजक सत्य प्रकाश रेशू
- फोटो : RISHIKESH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन आगामी 4 नवंबर को तीर्थनगरी में आध्यात्म यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह शीशम झाड़ी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम और दयानंद आश्रम जाएंगी। साथ ही परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शिरकत करेंगी। यात्रा संयोजक सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य तीर्थनगरी और गंगा के माध्यम से भारत को पुन: विश्वगुरु के पटल पर पहुंचाना है।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता मेें यात्रा संयोजक सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि जशोदा बेन अपने परिवार के सदस्यों भाई, भाभी एवं निजी सचिव के साथ ट्रेन से 4 नवंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। यहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच शीशम झाड़ी स्थित श्री रविशंकर के आश्रम आर्ट ऑफ लिविंग पहुंचेंगी। यहां स्वामी सत्य चेतन की उपस्थिति में योग, ध्यान, हवन, यज्ञ और मेडिटेशन में भक्तों के साथ भाग लेंगी। इसके बाद वह स्वामी दयानंद आश्रम में स्थित समाधि के दर्शन करेंगी। दर्शन के बाद बोट से परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती में शिरकत करेंगी। रात्रि विश्राम उनका ऋषिकेश में होगा।
उन्होंने बताया कि आध्यात्म यात्रा के दौरान जशोदा बेन जनमानस से भेंट वार्ता कर सकती हैं। यात्रा में किसी भी व्यक्ति को पार्टी के झंडे ले जाने की अनुमति नहीं होगी और ना ही कोई राजनीतिक व्यक्ति उनके संग मंच साझा कर सकेगा। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, राज्य मंत्री भगतराम कोठारी, आर्ट ऑफ लिविंग से स्वामी विश्व चैतन्य, वीवी गुलाटी, अरविंद पांडे, नीशा वर्मा आदि उपस्थित थे।