फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Janaki bridge may open on November 9, State Foundation Day

9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के दिन खुल सकता है जानकीसेतु

Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Janaki bridge may open on November 9, State Foundation Day
अशोक अग्रवाल, व्यापारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। टिहरी जिले के मुनिकीरेती और पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम सीमा को जोड़ने वाले जानकी झूला पुल लंबे जद्दोजहद के बाद आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड नरेंद्रनगर के साथ ही स्थानीय लोगों को अब इस पुल के खुलने का इंतजार है। उम्मीद है कि 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के दिन जानकी पुल पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर 346 मीटर लंबे पुल के निर्माण में जुट गया था। वर्ष 2015 में पुल का निर्माण कार्य समाप्त होना था, लेकिन बजट की कमी और राजनीति के कारण पुल का निर्माण धीमा पड़ गया। लंबी जद्दोजहद के बाद करीब पांच वर्ष बाद जानकीपुल का निर्माण पूरा हुआ है। लगभग 49 करोड़ लागत से बने इस पुल पर जल्द स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी आवाजाही करेंगे। जानकीपुल पर आवाजाही शुरू होने पर स्वर्गाश्रम के व्यापारियों ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह व्यक्त की।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला, रामझूला के बाद अब जानकीपुल का निर्माण ऐतिहासिक बन जाएगा। पुल के खुलने से लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर कैलाशगेट से शिवानंद गेट तक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। ऋषिकेश और स्वर्गाश्रम की दूरी कम होगी। -नारायण सिंह रावत। व्यापारी, स्वर्गाश्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी पुल पर आवाजाही शुरू होने से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी होगी। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र में व्यापारियों के साथ ही होटल व्यवसायियों का रोजगार बढ़ेगा। -अशोक अग्रवाल, व्यापारी, स्वर्गाश्रम
जानकी पुल खुलने से सबसे अधिक असर व्यापार पर पड़ेगा। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ेगी। पुल पर आवाजाही शुरू होने से कुंभ मेला और श्रावणमास में उमड़ने वाली भीड़ से भी निजात मिलेगी। - माधव अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
जानकी पुल खुलने से ऋषिकेश और स्वर्गाश्रम क्षेत्र की दूरी कम होगी। इससे पर्यटक आसानी से स्वर्गाश्रम क्षेत्र पहुंचेंगे। व्यापार में भी इसका असर देखने को मिलेगा। -नवीन राणा, (होटल व्यवसायी) सभासद, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक

कोट
जानकीपुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बस शासन स्तर से पुल को खुलने के आदेश का इंतजार हैं, उम्मीद है कि 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के दिन पुल पर आवाजाही शुरू होगी। -संजय बिष्ट, सहायक अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर

  नारायण सिंह रावत, व्यापारी।

नारायण सिंह रावत, व्यापारी।- फोटो : RISHIKESH

  माधव अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।

माधव अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।- फोटो : RISHIKESH

नवीन राणा, सभासद नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।

नवीन राणा, सभासद नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।- फोटो : RISHIKESH

टिहरी जिले की मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ने वाला जानकीसेतु आवाजाही के लिए तैयार।

टिहरी जिले की मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ने वाला जानकीसेतु आवाजाही के लिए तैयार।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed