{"_id":"6a65260463f156b8e20300bb","slug":"ivf-technology-has-raised-hopes-for-childless-couples-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1026918-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आईवीएफ तकनीक ने बढ़ाई निसंतान दंपतियों की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आईवीएफ तकनीक ने बढ़ाई निसंतान दंपतियों की उम्मीद
Sun, 26 Jul 2026 02:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
बांझपन को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और गलतफहमियों को दूर करने तथा आधुनिक उपचार तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को एम्स में विश्व इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) दिवस मनाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में आईवीएफ जैसी उन्नत तकनीकों ने निसंतान दंपतियों के लिए माता-पिता बनने की उम्मीद को मजबूत किया है। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि आईवीएफ दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों के मन में बांझपन को लेकर मौजूद डर, मिथक और गलत धारणाओं को दूर करना है। डीन रिसर्च शैलेंद्र कुमार हांडू ने कहा कि आईवीएफ केवल गर्भधारण का अवसर नहीं देता, बल्कि गंभीर बांझपन का सामना कर रहे दंपतियों के लिए उम्मीद और संतान प्राप्ति का विकल्प भी उपलब्ध कराता है। सेंटर में उपचार के बाद संतान प्राप्त करने वाले कुछ दंपतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन