{"_id":"61db2aaaefe1394b8f6859c1","slug":"invoices-made-to-local-people-including-75-passengers-rishikesh-news-drn401231474","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमा पर बढ़ी सख्ती, उल्लंघन पर चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमा पर बढ़ी सख्ती, उल्लंघन पर चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए रायवाला पुलिस ने जिले की सीमा पर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस मास्क और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है।
रायवाला थाना निरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर कोविड नियमों के अनुपालन को लेकर हाईवे, बाजारों और गली मोहल्लों में अभियान चलाया जा रहा है। चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों से भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी न बनाने पर 75 यात्रियों और स्थानीय लोगों के चालान किए गए। इस दौरान पुलिस ने 12 हजार अर्थदंड प्राप्त किया। इसके अलावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रायवाला, छिद्दरवाला, हरिपुर कलां में व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में कोविड नियमों के बैनर और सैनिटाइजर रखने के जागरूक किया। पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में अत्यधिक भीड़ न जमा होने दें। ग्राहक को समान देते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। व्यापारी रात्रिकालीन कर्फ्यू का पालन करते हुए सुबह छह बजे के बाद ही दुकान खोलें और रात को 10 बजे से पहले बढ़ा दें।