फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Investigation is not being done on the border of Doon, Tehri and Pauri

स्वास्थ्य विभाग की चूक से योगनगरी पहुंच सकता है ओमिक्रान

Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Investigation is not being done on the border of Doon, Tehri and Pauri
ऋषिकेश। स्वास्थ्य विभाग की चूक के चलते कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन योगनगरी में दाखिल हो सकता है। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले की सीमा और पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों की रैंडम रैपिड एंटीजन जांच नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग कर रहा है। ऐसे में निगरानी के अभाव में अगले 24 घंटे में जांच रिपोर्ट आने तक पर्यटक योगनगरी में जमकर सैर सपाटा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रान देश में पहुंच चुका है। ऐसे में संक्रमण के खतरे को देखते हुए शासन ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। ऋषिकेश विश्वभर में योग और पर्यटन नगरी रूप में विख्यात है। वीकेंड पर देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचते हैं। पर्यटक ऋषिकेश के अलावा टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल जिले में राफ्टिंग, जंगल कैंप, बंजी जंपिंग और पर्यटन स्थलों के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हैं। पर्यटकों की जबरदस्त आमद के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने ऋषिकेश और आसपास के दोनों जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब तक व्यापक इंतजाम नहीं किए गए हैं। कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद चेक पोस्ट और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रैंडम रैपिड एंटीजन जांच की जाती थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले पर्यटकों को वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद पर्यटक मिला था संक्रमित
मंगलवार को हरियाणा का एक पर्यटक आरटी पीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। पौड़ी स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने के बाद पर्यटक को आईसोलेट होने के निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी भूल गया। पर्यटक ने योगनगरी में खूब सैर सपाटा किया और सोमवार को अपने घर भी पहुंच गया। इस दौरान पर्यटक जाने कितने लोगों के संपर्क में आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक आरटी पीसीआर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। रैंडम एंटीजन जांच को पुख्ता नहीं माना जाता है। अगर विभागीय निर्देश मिलेंगे तो रैंडम रैपिड एंटीजन जांच को बढ़ाया जाएगा।

- डॉ. राजीव कुमार, कोविड नोडल अधिकारी, यमकेश्वर
रैंडम सैंपलिंग को लेकर लापरवाह विभाग
कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटकों की अब तक रैंडम रैपिड जांच शुरु नहीं कि है। सोमवार को नीलकंठ धाम पहुंचा हरियाणा का पर्यटक आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन पर्यटक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट तब आई जब वह हरियाणा लौट चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed