फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Instructions have been given to take special care

रात में गश्त के साथ ही पिकेट भी बढ़ाएं थाना व कोतवाली प्रभारी : एसएसपी

Sun, 10 Dec 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions have been given to take special care
Iएसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिए निर्देशI
विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने क्रिसमस और नव वर्ष समारोह के दौरान पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों को जल्द एसीआर अपडेट करने के लिए कहा है। एसीआर अपडेट न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को रात में गश्त व पिकेट बढ़ाने के साथ प्रभावी चेकिंग करने के भी निर्देश दिए।

रविवार को एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने लक्ष्मण झूला स्थित कैंप कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। एसएसपी चौबे ने कहा कि क्रिसमस व नववर्ष के दौरान पर्यटन नगरी लैंसडौन, लक्ष्मणझूला व पौड़ी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ती है। सभी थाना प्रभारी इन क्षेत्रों में पड़ने वाले रिसोर्ट मालिकों से गोष्ठी कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करें।
विज्ञापन




एसएसपी ने कहा कि कोतवाली व थानो में संसाधनों (वाहन, इन्फ्रास्ट्रक्चर व आर्म्स एम्युनेशन) के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए जल्द प्रस्ताव भेजने को भी कहा। एसएसपी ने कोटद्वार क्षेत्र के दुगड्डा, कौड़िया, थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरुड़ चट्टी बैरियर, श्रीनगर के पौड़ी चुंगी व कलियासौड़ में पड़ने वाले बैरियर पर शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन पर कुल 386 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 350 का निस्तारण कर दिया गया है। कहा कि मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, पुलिस शिकायत प्राधिकरण, शासन, पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में मुख्यतः कोतवाली कोटद्वार में 44 एवं कोतवाली पौड़ी में 22 शिकायती प्रार्थना पत्र लंबित हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को इनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ एसडी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed