फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Inquiries counter will be made for the kanwariya's

कांवड़ियों के लिए रेलवे स्टेशन पर बनेगा पूछताछ काउंटर

Thu, 25 Jul 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inquiries counter will be made for the kanwariya's
ऋषिकेश। कांवड़ मेले के अंतर्गत रेलवे स्टेशन ऋषिकेश पर शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए अलग से पूछताछ काउंटर लगाया जाएगा। इस संबंध में कांवड़ मेलाधिकारी गणेश चंद ने स्टेशन अधीक्षक राजपाल मीणा निर्देशित किया है। कांवड़ मेलाधिकारी बुधवार को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर देहरादून व कांवड़ मेलाधिकारी गणेश चंद तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। यहां स्टेशन के बाहर बने टॉयलेट के दरवाजे पर ताला लगा मिला। ताला खोलने पर पता चला कि इसमें पानी की व्यवस्था ही नहीं है। इसके लिए उन्होंने तुरंत इसे रेलवे की पेयजल लाइन से जोड़ने को कहा। साथ ही 24 घंटे टॉयलेट की सफाई व्यवस्था व सुविधा सुचारु रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों के लिए अलग से कोई पूछताछ काउंटर नहीं है। लिहाजा उन्होंने अलग से पूछताछ काउंटर लगाने को कहा। साथ ही स्टेशन अधीक्षक राजपाल मीणा को टिकट के लिए दो बुकिंग काउंटर लगाने को कहा।
विज्ञापन

-------------------
शिव भक्तों से करें मर्यादित व्यवहार
मेला अधिकारी ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को स्टेशन पर मेलेे के दौरान शिवभक्तों से मर्यादित व्यवहार करने की भी हिदायत दी। साथ ही शिवभक्तों की संख्या को देखते हुए उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त गाड़ी चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed