फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Indonesian devotees worshiped at Padmasana temple

इंडोनेशिया के श्रद्धालुओं ने की पद्मासना मंदिर में पूजा

Thu, 31 Oct 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Indonesian devotees worshiped at Padmasana temple
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होते बॉली इंडोनेशिया की टीम। - फोटो : RISHIKESH
इंडोनेशिया स्थित बाली के श्रद्धालुओं के दल ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर परमार्थ में बाली संस्कृति का प्रतीक पद्मासना मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर विशेष मंत्रों से पूजन किया।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे की संस्कृति को आपस में साझा करना नींव का पत्थर साबित हो सकता है। पर्यटन को वैश्विक रूप से बढ़ाने के लिए हमें सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने के साथ आपसी भाईचारे को विकसित करना होगा। आध्यात्मिक पर्यटन के माध्यम से हम वैश्विक समस्याओं को हल करते हुए शांति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं। बाली से आए दल में गुस्ताह नूराह आर्य, इडा अयू केतुत जूनी सुपारी, बालाजी, राजा डोली सिरगड़, वेपन सुप्रीत, सुरावन, मनेश त्रिपाठी, पूजा, अमित जुत्शी ने गंगा आरती में सहभाग किया। इस मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती ने सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed