{"_id":"6ad2270260ca85d74d0519a1","slug":"indian-army-emerges-champion-in-men-volleyball-tournament-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-147742-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी बनी चैंपियन
Fri, 16 Oct 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी बनी चैंपियन
- प्रतियोगिता में देशभर की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया
- विजेता टीम इंडियन आर्मी की टीम को एक लाख एक हजार रुपये का मिला नकद पुरस्कार
ऋषिकेश। मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के तहत आयोजित पुरुष ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में इंडियन आर्मी ने एलएनआईपी ग्वालियर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर चैंपियन अपने नाम की। प्रतियोगिता में देशभर की 20 प्रतिष्ठित टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संयुक्त रूप से विजेता इंडियन आर्मी की टीम को एक लाख एक हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की।
वहीं, उपविजेता एलएनआईपी ग्वालियर की टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मेला समिति की ओर से दोनों टीमों को 15-15 हजार रुपये का यात्रा भत्ता भी दिया गया। प्रतियोगिता में शिव रुड़की, एलएनआईपी ग्वालियर, यूके एकेडमी (ए व बी), मानस स्पोर्ट्स एकेडमी, श्रीनगर ब्वॉयज, आर्मी क्लब रानीपोखरी, कुरुक्षेत्र, इंडियन आर्मी, हैरी क्लब, पीजी ऋषिकेश, मनी क्लब, जौली ग्रांट, पीपीएस श्यामपुर, डुमाधार, मेरठ, यूरी इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और जालंधर सहित विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में दिनेश उनियाल, यशपाल राणा, विक्रम सिंह रावत, राजपाल पुंडीर, महेश गुसाईं, रमेश असवाल, राजू भारती, भगवान सिंह राणा, धूम सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश जोशी सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने योगदान दिया।