{"_id":"6ad225a4a4db4340660859f5","slug":"independent-candidate-monty-defeats-bjp-pradeep-in-district-planning-committee-election-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-147748-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जिला योजना समिति चुनाव में निर्दलीय मोंटी ने भाजपा के प्रदीप को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जिला योजना समिति चुनाव में निर्दलीय मोंटी ने भाजपा के प्रदीप को हराया
Fri, 16 Oct 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
्रडोईवाला। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में संयुक्त विपक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी ने भाजपा के प्रदीप नेगी को पराजित किया है। मोंटी को 20 में से 11 और भाजपा के प्रदीप को नौ मत मिले। इस तरह निर्दलीय मोंटी एक वोट से सीट पर काबिज होने में कामयाब हुआ।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में जिला योजना समिति की एक सीट के लिए नगर पालिका के 20 सभासदों ने मतदान शुरू किया। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान कराया गया। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और दस मिनट में परिणा मघोषित किए गए । निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि रियासत अली को 20 में से 11 और प्रदीप नेगी को नौ मत प्राप्त हुए है। 11 मत लेकर रियासत अली को विजयी घोषित कर दिया गया है। बता दें कि रियासत अली मोंटी वार्ड 15 नियामवाला के निर्दलीय सभासद हैं।
नवजात को गोद में लेकर पहुंचीं बबीता, पिता के निधन के बाद सुंदर लोधी ने किया मतदानजिला योजना समिति चुनाव में लोकतंत्र के प्रति आस्था की दो प्रेरक तस्वीरें सामने आईं। वार्ड संख्या 12 की सभासद बबीता देवी नवजात बेटी को गोद में लेकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं, वार्ड संख्या 16 के सभासद सुंदर लोधी पिता के निधन के तीन दिन बाद शोक के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने तहसील मुख्यालय पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों का मतदान के प्रति समर्पण चर्चा का विषय रहा।