फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In superstition, the woman was left with the exorcist

अंधविश्वास में महिला को झाड़ फूंक वाले के पास छोड़ा

Tue, 20 Sep 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि अंधविश्वास के चलते ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी पुष्पा के परिजन उसको झाड़-फूंक कराने के लिए रुड़की के पिरान कलियर छोड़ दिया था। एम्स प्रशासन के बार-बार संपर्क करने के बाद भी परिजनों ने महिला की सुध नहीं ली। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी देहरादून को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा और फोन पर वार्ता भी की।

विज्ञापन
In superstition, the woman was left with the exorcist

विस्तार

अंधविश्वास के चलते रुद्रपुर निवासी एक महिला को भूत भगाने के लिए परिजन रुड़की के पिरान कलियर में एक झाड़-फूंक करने वाले के पास छोड़ गए। झाड़-फूंक करने वाले ने महिला के सिर पर डंडा मारकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। एम्स में उपचार के बाद ढाई महीने से महिला अपने परिजनों का इंतजार कर रही, लेकिन परिजन उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बीती सात जुलाई को एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता ने कलियर से रुद्रपुर निवासी महिला पुष्पा को एम्स में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया था। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोशी की हालत में थी। पूछताछ में पता चला कि अंधविश्वास के चलते ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी पुष्पा के परिजन उसको झाड़-फूंक कराने के लिए रुड़की के पिरान कलियर छोड़ दिया था। मामले में स्थानीय पुलिस को भी शिकायत दी गई। बीच-बीच में महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोग एम्स में उसको देखने के लिए भी आए। लेकिन बाद में सभी ने अस्पताल आना बंद कर दिया।
विज्ञापन

महिला के स्वस्थ होने के बाद से उसका खाने और पहनने का खर्च एम्स के चिकित्सक और स्टाफ ही वहन कर रहा था। एम्स प्रशासन के बार-बार संपर्क करने के बाद भी परिजनों ने महिला की सुध नहीं ली। इसके बाद एम्स प्रशासन ने मामले में उत्तराखंड महिला आयोग को पत्र लिखा। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी देहरादून को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा और फोन पर वार्ता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी बताया कि तहसील प्रशासन ने मामले की जांच की तो महिला के पति मनोज का नंबर बंद आया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने महिला की भाभी से फोन पर संपर्क किया, लेकिन महिला के भाई ने उसकी देखभाल करने में असमर्थता जता दी।

एसडीएम ने बताया कि महिला का मायका नैनीताल जिले की कालाढूंगी तहसील के पूरनपुर गांव में है। एसडीएम ने जिला अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करते हुए महिला को राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में शिफ्ट कराने के लिए देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन की अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed