फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In Panjia village, a flood of faith gathered for the darshan of the gods.

पंजिया में देव दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
In Panjia village, a flood of faith gathered for the darshan of the gods.
साहिया। खत बाना के पंजिया गांव स्थित शिलगुर बिजट देवताओं के 12 वर्ष बाद शाही स्नान कराकर विधि विधान से मंदिर में प्रवेश कराया। इसके बाद जागडा बनाया गया। जिसमें लोगों ने देव दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। देवता के जागडे में हजारों लोगों ने देव दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। 13 अप्रैल को देवताओं को शाही स्नान के लिए हरिद्वार लेे जाया गया था। शाही स्नान के बाद देवता को वापस पंजिया गांव लाए और तीन महीने तक मंदिर के पास एक पेड़ में देवता के पद चिह्नों को विराजमान कराया गया। तीन महीने बाद देवता को शाही स्नान के लिए चूड़ाधार हिमाचल प्रदेश जाना था, शनिवार 26 जून को पेड़ से महाराज के पद चिह्न को उतारकर चूड़ाधार हिमाचल प्रदेश लेे जाया गया। पैदल यात्रा करके शुक्रवार की रात्रि पजिटिलानी पंहुचाया गया। आज सुबह आठ बजे पंजिया मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद दोनों पालकियों को मंदिर से निकालकर पजिटीलानी पंहुचाया और दोनों देवताओं को सोने चांदी से सजी पालकियों में विराज मान कराया। करीब एक बजे पंजिया डांडा पालकियां पहुंची। पंजिया डांडा से दोनों पालकियों व देव चिह्न और निशान को पंजिया मंदिर लाया गया ओर तीन महीने बाद महाराज का मंदिर में प्रवेश कराया। करीब चार बजे पूजा अर्चना के साथ महाराज को मंदिर में प्रवेश कराया। इस दौरान लोगों ने मंदिर जाकर देवता के दर्शन किए मन्नत मांगी। इसके बाद पंजिया गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुजारी संतराम भट्ट, बजीर टीकम सिंह चौहान, देव भडांरी दीवान सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान , ग्राम प्रधान प्रीति चौहान, बीडीसी चतर सिंह चौहान, नारायण सिंह, मोहर सिंह, दयाल सिंह, सुरेंद्र चौहान कुवर सिंह, जगत सिंह सीता राम, सूरत सिंह, राजेश, प्रभु लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed