फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2024 Registration is necessary for Chardham Yatra Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh News: चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं तो जरूर कराएं पंजीकरण, इस टोल फ्री नंबर पर मिलेगी पूरी जानकारी

Sun, 14 Apr 2024 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 04:00 PM IST
सार

चारधाम यात्रा 2024:  चारधाम यात्रा के लिए 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी पंजीकरण के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Registration is necessary for Chardham Yatra Rishikesh Uttarakhand News in hindi
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप चारधाम यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं तो पंजीकरण अवश्य कराएं। इसके लिए आप घर बैठे पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाते हैं तो भी हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए केंद्रों पर उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन


गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त घोषित हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त यमुना जयंती रविवार को घोषित है। संभावना जताई जा रही है कि चारधाम यात्रा के लिए 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी पंजीकरण के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप प्रशासन का कहना है कि पंजीकरण शुरू करने की तिथि अभी घोषित नहीं है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंजीकरण हरिद्वार केंद्र में भी होंगे। इसके लिए यात्रियों के पास आईडी होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
ऑनलाइन पंजीकरण उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मोबाइल एप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर किया जा सकता है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट Registrationandtouristcare.uk.gov.in पर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के पास कोई एक मान्य पहचान पत्र होना आवश्यक है।

टोल फ्री नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण या फिर चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पर्यटन विभाग के टोल फ्री नंबर 1364 पर फोन कर सकते हैं। दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री 0135 लगाने के बाद 1364 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।

कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त

गंगोत्री धाम : 10 मई अक्षय तृतीया पर्व पर 12 बजकर 25 मिनट पर

यमुनोत्री धाम : 10 मई को खुलेंगे, मुहूर्त की घोषणा रविवार यमुना जयंती पर होगी

केदारनाथ धाम : 10 मई सुबह 7 बजे।

बदरीनाथ धाम : 12 मई सुबह 6 बजे।

हेमकुंड साहिब : 25 मई

ये भी पढ़ें...Bageshwar Accident: दर्दनाक हादसे ने छीन ली चार युवकों की जिंदगी; जल लेने गए थे, मौत के मुंह में समा गए

ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। संभावना है कि 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। - एके श्रीवास्तव, ओएसडी ट्रांजिट कैंप यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed