फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If there was a quarrel with the neighbor, then the fire was blown in the air.

पड़ोसी से हुआ झगड़ा तो हवा में फायर झोंका

Mon, 02 May 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
If there was a quarrel with the neighbor, then the fire was blown in the air.
रायवाला थाना क्षेत्र में पड़ोसी से झगड़े के बाद गुस्साए एक बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से हवा में फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी बंदूक और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने, धमकाने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस को लक्ष्मी पुत्री रामलोटन निवासी गंगा सूरजपुर कालोनी, हरिपुर कलां, थाना रायवाला, जिला देहरादून ने तहरीर दी कि पड़ोसी देवीदत्त भट्ट ने उनके पिताजी के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और बंदूक से हवा में फायर कर डराने का प्रयास किया। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि देवी दत्त (65) निवासी गंगासूरजपुर कालोनी, हरिपुर कलां रायवाला, जिला देहरादून के खिलाफ जान से मारने और धमकाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed