फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If there is no water then there is no work for the income

Rishikesh News: आयकर कर्मियों का पानी नहीं तो कार्य नहीं आंदोलन शुरू

Wed, 18 Sep 2024 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
If there is no water then there is no work for the income
कार्यालय परिसर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर आयकर कर्मियों ने आक्रोश जताया है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




आईडीपीएल स्थित आयकर कार्यालय में पिछले एक वर्ष से पेयजल बाधित है। कर्मचारी अपने घर से पानी लाने को मजबूर हैं। आयकर कर्मचारी महासंघ शाखा ऋषिकेश के अध्यक्ष जितेश कुमार व सचिव राजेश मेहरा ने बताया कि पहले कार्यालय में आईडीपीएल से पेयजल आपूर्ति होती थी। लेकिन पिछले एक साल से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। इस संबंध में अधिकारियों से पत्राचार भी किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पानी न होने से कार्यालय की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शौचालय आदि की सफाई न होने से दुर्गंध आ रही है, जिससे महामारी का खतरा मंडरा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें मजबूरन पानी नहीं तो कार्य नहीं आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed