फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If there is no road, no votes, leaders will boycott

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ करेंगे नेताओं का बहिष्कार

Sat, 06 Mar 2021 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
If there is no road, no votes, leaders will boycott
ऋषिकेश। ग्रामसभा गुमानीवाला के नर्सरी प्लांटेशन के ग्रामीणों ने ऋषिकेश रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को सड़क बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।बताया कि ग्रामसभा को गुमानीवाला के नर्सरी प्लांटेशन क्षेत्र, जिसका कुछ हिस्सा वन क्षेत्र अंतर्गत आता है, वहां पर वर्षों से सड़क नहीं बन पाई है। चेताया कि अगर हमारी सड़क समय से नहीं बनीं तो प्लांटेशन वासी रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ चुने जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र आने नहीं देंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक से कई बार क्षेत्र के लोगों ने समस्या रखी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है, जबकि वहां पर सैकड़ों परिवार क़ाबिज हैं। सड़क न होने के कारण यहां बरसात में कीचड़ जमा हो जाता है, जिसके कारण बच्चों व ग्राम वासियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कच्ची सड़क होने के कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। कई बार आवाज उठाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। अगर शीघ्र सड़क नहीं बनाई गई तो जरूरत पड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर ढोल बजाकर उनको जगाने का काम किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मी उनियाल, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, सिमरन पापा, स्वाति नौटियाल, आकांक्षा, ओम शिवानी, जयसिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, सूरत सिंह, राम कुमार, जीतराम, बबली देवी, विनीता देवी, लक्ष्मी प्यास, मंजू भट्ट, दीना देनी, रीना जोशी, सुमति देवी, ज्योति देवी, गीता देवी, अनीता देवी, कुसुम देवी, मंजू देवी, मीतू देवी, यशोदा देवी, सीता देवी, सरस्वती देवी, सुमित्रा देवी, गौरव काला, बसंती देवी, पुष्पा देवी, नीलम देवी, कमला देवी, मीना देवी, रीना देवी, भोपाल सिंह पयाल, आनंद सिंह गुसाईं, गिन्दोरी देवी पयाल, सोनी रावत, शकुन्तला गुसाँई आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed