{"_id":"5d9f94da8ebc3e93d100a2e4","slug":"if-there-is-a-fire-here-there-will-be-heavy-loss-rishikesh-news-drn322430570","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां आग लगी तो होगा भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां आग लगी तो होगा भारी नुकसान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपोवन में अग्निशमन विभाग के मानकों को पूरा किए बिना कई बहुमंजिला इमारतें संचालित हो रही हैं। अग्निशमन विभाग को पता ही नहीं है कि ऐसी कितनी इमारतें हैं जो बिना फायर एनओसी के संचालित हो रही हैं। एनओसी के लिए इस वर्ष कितने आवेदन आए और कितनों को निरस्त किया गया, इसका भी संज्ञान अफसरों को नहीं है। संकरी गलियों में पांच से सात मंजिला इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। ऐसी इमारतों को अग्निशमन विभाग अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी ही नहीं कर सकता।
अग्निशमन विभाग नरेंद्रनगर के एफएसओ उमा प्रकाश कांति के अनुसार वर्ष 2019 में कुल 146 होटल, पेट्रोल पंप, आश्रम, स्कूल और कैंपों को एनओसी जारी की गई है। इसके अलावा 40 को नोटिस दिया गया है। तपोवन की गलियों में आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग का छोटा वाहन मिनी वाटर टेंडर जा सकता है। होटल व्यवसायियों ने पहले यहां 2 या 3 कमरे बनाए, फिर बड़े होटल बना दिए। पहले ऑफलाइन प्रक्रिया में होटलों के नक्शे चेक किए जाते थे। मगर अब ऑन लाइन सिस्टम से एनओसी जारी की जाती है।
इन मानकों को पूरा करना है अनिवार्य
- होटलों में फायर इक्यूपमेंट इंस्टालेशन की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।
- फायर उपकरण ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों में से कोई भी लगाया जा सकता है।
- बहुमंजिला इमारतों के लिए राइजिंग मेन होना जरूरी है।
- प्रत्येक बहुमंजिला इमारतों में अलार्मिंग सिस्टम होना जरूरी है।
- पानी के लिए अंडर ग्राउंड या ओवर हेड टैंक का होना अनिवार्य है।
- फायर एक्सीटिंग्यूशर (सिलेंडर) होना चाहिए। फायर ब्रिगेड के आने जाने के लिए रास्ता होना चाहिए।
- हीट स्मोक डिटेक्टर भी लगे होने चाहिए। फायर हाईड्रेंट की व्यवस्था होनी चाहिए।