फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If the seaplane scheme comes to fruition, other adventure sports will also get a boost

सी-प्लेन योजना चढ़ी परवान तो अन्य साहसिक खेलों को भी मिलेगा बढ़ावा

Tue, 08 Mar 2022 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
If the seaplane scheme comes to fruition, other adventure sports will also get a boost
प्रदेश सरकार की ऋषिकेश बैराज जलाशय में सी-प्लेन उतारने की योजना परवान चढ़ी तो यहां पर्यटन गतिविधियों के साथ ही साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र के साथ बैराज जलाशय की ओर रुख करेंगे, जहां सी-प्लेन के साथ ही जलाशय में अन्य साहसिक गतिविधियां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन

बैराज जलाशय पौड़ी और देहरादून जनपद की सीमाओं को जोड़ता है। यहां पर्यटन गतिविधियां नहीं होने से पर्यटक यहां रुकने के बजाय सीधे टिहरी और पौड़ी जनपद अंतर्गत लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन की ओर रुख करते हैं, जहां वे राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से यदि बैराज जलाशय में सी-प्लेन उतारने की योजना परवान चढ़ती है तो बैराज, पशुलोक, आमबाग आदि जगहों पर संचालित होटल व्यवसायियों को इसका लाभ मिलेगा। एम्स नजदीक होने से सी-प्लेन से मरीजों को भी लाया जा सकेेगा। इस योजना के तहत बैराज जलाशय में स्पीट मोटर बोट, बोट और राफ्टिंग की भी संभावना बढ़ेगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण यूकाडा को केंद्र सरकार की ओर से सागरमाला परियोजना के तहत बनाई गई एसपीवी (विशेष साधन योजना) के साथ करार करना है। एसपीवी इन जगहों पर ढांचागत विकास के साथ ही सी-प्लेन संचालन में प्रदेश सरकार का तकनीकी सहयोग करेगी। प्रदेश की ओर से पांच जगहों पर सी-प्लेन उतारने की संभावना का प्रयास केंद्र को भेजा गया है। जिसमें टिहरी झील, उद्यमसिंह नगर का हरिपुरा जलाशय, कालागढ़ झील, नानकमत्ता बैराज और ऋषिकेश जलाशय शामिल है। इस प्लेन का उपयोग पर्यटन गतिविधियों के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किया जाएगा। नागरिक उड्डयन विभाग उत्तराखंड ने केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed