फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If RTI was applied, UJVNL deposited 15 lakh royalty

आरटीआई लगाई तो यूजेवीएनएल ने जमा कराई 15 लाख की रॉयल्टी

Tue, 06 Oct 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
If RTI was applied, UJVNL deposited 15 lakh royalty
यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम) की ओर से चीला जल विद्युत परियोजना के सिविल अनुरक्षण का करीब चार करोड़ रुपये का काम किया गया, लेकिन गंगा से उठाए गए बोल्डर पत्थर की एवज में राल्यटी जमा नहीं की गई। जब ईको विकास समिति कुनाऊ के अध्यक्ष ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो यूजेवीएनएल ने काम पूरा होने के कई महीने बाद राजकोष में 15 लाख रुपये की रायल्टी जमा कराई।
विज्ञापन

यूजेवीएनएल की ओर से पशुलोक बैराज क्षेत्र में सिविल अनुरक्षण का काम किया गया था। इसके लिए विभाग की ओर से करीब तीन करोड़ 87 लाख 90 हजार 653 रुपये का एग्रीमेंट किया गया था। राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से नदी किनारे काम की अनुमति के लिए तत्कालीन निदेशक पीके पात्रो की ओर से अनुमति दी गई थी। इसमें पार्क से किसी प्रकार की रेत, बजरी, मिट्टी, पत्थर और वनस्पति के किसी प्रकार विदोहन करने पर कार्रवाई की बात लिखी गई थी। यूजेवीएनएल की ओर से काम के दौरान बोल्डर पत्थर नदी से ही उठाए गए, इसके एवज किसी प्रकार की रायल्टी राजकोष में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन

ईको विकास समिति कुुनाऊ के अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी ने यूजेवीएनएल से सूचना के अधिकार के तहत छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी। इसके बाद यूजेवीएनएल की ओर से इस साल 20 मार्च को 11,79,653 रुपये, तीन जुलाई को 3,41,615 रुपये और सात जुलाई को 1258 रुपये राजकोष में रायल्टी के रूप में जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किसी भी काम की रॉयल्टी क्वाटरली जमा होती है। मार्च में फाइनल बिल बने उसके बाद रायल्टी जमा की गई। बैराज से रायल्टी से संबंधित विवरण बनाकर हरिद्वार कार्यालय को भेजा गया है। यह डिटेल एकाउंट विभाग की ओर से दी जाती है। एजीएम ऑफिस की ओर से उसी के अनुरूप रायल्टी राजकोष जमा की जाती है।
- ललित टम्टा, अधिशासी अभियंता (सिविल) यूजेवीएनएल, पशुलोक बैराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed