Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Husband arrested for dowry death

Rishikesh News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for dowry death
ऋषिकेश। दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।बीते 19 नवंबर को दुर्गा मंदिर चंद्रेश्वर निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दो जुलाई 2023 को उन्होंने अपनी पुत्री सोनी का विवाह सुमित निवासी निकट मार्डन स्कूल, जाटव बस्ती रेलवे रोड के साथ कराया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बीते 18 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या कर दी और शव को सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने पति सुमित सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को आरोपी पति सुमित को पुराने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed