फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rishikesh news : Husband arrested for attacking wife with knife

ऋषिकेशः पत्नी पर चाकू से हमला करने पर पति गिरफ्तार, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Mar 2021 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 22 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
rishikesh news : Husband arrested for attacking wife with knife
सांकेतिक चित्र

बनखंडी मार्ग पर एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल महिला को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि सार्थक चौधरी पुत्र अशोक चौधरी, निवासी सुभाषनगर बनखंडी, ऋषिकेश ने बीते शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार शाम करीब 8:30 बजे वह, अपनी बहन के साथ स्कूटी में बनखंडी अपने घर जा रहा था। तभी नितिन कुमार नाम के लड़के ने पीछे से आकर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


उसने उन दोनों के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसकी बहन के गले और हाथ पर चाकू लग गया। युवक चाकू मारकर वहां से भाग गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को गठित पुलिस टीम ने सुबह 8:50 पर मुखबिर की सूचना पर नितिन कुमार, निवासी कुएं वाली गली शांति नगर एक ऋषिकेश को उसके आवास से धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया।


आरोपी ने बताया कि उसने महिला के साथ 25 जनवरी 2021 को कोर्ट मैरिज किया था। कुछ समय बाद मनमुटाव होने के कारण वह अपने परिवार के साथ रहने लगी। जब वह उसे घर बुला रहा था तो वह बारबार मना कर रही थी। जिस कारण परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed