फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hotel and factory tax will increase

होटल और फैक्टरी के टैक्स में होगी बढोत्तरी

Mon, 28 Mar 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Hotel and factory tax will increase
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला की बोर्ड बैठक में 14 प्रस्ताव आए सभी प्रस्तावों पर मुहर लग गई। बैठक में होटल और फैक्टरी के टैक्स बढाने पर सहमति हुई। वेंडिंग जोन बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में ईओ तनवीर मारवाह ने एजेंडा पढकर सुनाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर पालिका को हर तीन माह में 80 लाख की ग्रांट मिलती है। जिसमें 60 लाख रुपये वेतन पर खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन

टैक्स और अन्य मदों से 13.88 लाख की आय हुई। 57 लाख रुपये बिजली का बिल है। ईओ ने कहा कि पालिका क्षेत्र में जीआईएस सर्वे किया जाएगा। इस दौरान होटल और औद्योगिक इकाइयों के टैक्स में वृद्धि की जाएगी। भवन कर में पांच प्रतिशत से अधिक की बढोत्तरी नहीं होगी। जो लोग अपने घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग करके देंगे, उन्हें भवन कर में पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। जो सड़क पर जो वाहन कई दिनों से पार्क हैं इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ढालवाला मोटरपुल के नीचे और चौदहबीघा में पुल के पास पार्किंग बनाई जाएगी। पंचायत भवन की पार्किंग और सुमन पार्क की पार्किंग को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुट्टी माता और पूर्णानंद पार्किंग पीपीपी मोड पर देंगे
- कुट्टी माता पार्किंग को 15 साल के लिए पीपीपी मोड पर दिया जाएगा। इसके 2.50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर किए जाएंगे। ठेकेदार यहां पर कॉटेज बना सकेगा। हर साल किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। वहीं पूर्णानंद पार्किंग को पीपीपी मोड पर दिया जाएगा। यहां से विक्रम स्टैंड हटाया जाएगा। केवल 10 विक्रम खड़े हो सकेंगे।
आश्रम संचालकों को नोटिस देगा पालिका प्रशासन
- भरत घाट के आसपास जितने भी आश्रम हैं सभी के संचालकों को नगर पालिका की ओर से नोटिस दिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि आए दिन भरतघाट पर कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन कोई भी नगर पालिका से कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं ले रहा है। जो भी वहां पर कार्यक्रम करेगा उससे किराया लिया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा।
छह करोड़ का हुआ नुकसान
- पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कोविड के दौरान दो साल में पालिका को करीब छह करोड़ का नुकसान हुआ है। 1.75 करोड़ रुपये पार्किंग शुल्क के रूप में आने थे। इस दौरान होटल अन्य संस्थानों से टैक्स वसूली नहीं हो पाई।

नाला गैंग बनेगा
- पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा सात महीने से पालिका क्षेत्र में सफाई संतोषजनक नहीं हो पा रही है। नालों की सफाई के लिए नाला गैंग का गठन किया जाएगा। जिसमें सात पुरुष कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed