फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Honored the heroes of the martyrs

वीर शहीदों को नमन, वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Wed, 11 Aug 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Honored the heroes of the martyrs
आईडीपीएल स्थित शिवालिक परियोजना के हॉल में अमृत महोत्सव पर मौजूद लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आईडीपीएल स्थित सड़क सुरक्षा संगठन (बीआरओ) के शिवालिक परियोजना मुख्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और बीआरओ के कार्यवाहक मुख्य अभियंता पुनीत जैन ने देश के लिए शहादत देने वाले वीर सपूतों की वीरांगना विधवाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिवालिक परियोजना मुख्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बीआरओ कर्मचारी शहीद विशंबर सिंह (शौर्य चक्र) की पत्नी लीलावती और शहीद विक्रम सिंह (शौर्य चक्र) की पत्नी प्रमिला देवी को सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीदों की वीरांगना विधवाओं को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान किए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अतुलनीय संघर्षों की बदौलत ही आजाद भारत का सपना साकार हुआ था। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी सदैव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आभारी रहेंगे। किसी सैनिक के शहीद होने के बाद जो आघात उसकी वीरांगना पत्नी और परिजनों को पहुंचता है उसकी कल्पना भर से मन सिहर उठता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की परिवार को किसी तरह का कष्ट न पहुंचे यह सुनिश्चित करना हर एक भारतवासी का कर्तव्य है। सुबोध उनियाल ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में बीआरओ का अहम योगदान है। विषम परिस्थितियों में बीरआरओ के कर्मचारी अपने काम को पूरी कार्यकुशलता के साथ अंजाम देते है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी को राष्ट्रवादी सोच रखने की जरूरत है। कृषि मंत्री ने कहा कि संप्रदायवाद और जातिवाद की सोच रखने वाले लोग कभी भी देश के हितैषी नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सोच राष्ट्रवादी होगी तो भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया के रूप में पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने तीसरी लहर को लेकर चेताया
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से कोविड एसओपी के पालन की अपील की। उन्होंने कहा कि देश पर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। ऐसे में हमें अपने बच्चों और स्वयं संक्रमण से सुरक्षित रखना है। कृषि मंत्री ने कहा कि बच्चों के सुरक्षा के लिए उनको घरों में रखे। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने और हाथों को बार-बार धोने की अपील की।

  आईडीपीएल स्थित शिवालिक परियोजना के हॉल में आयोजित अमृत महोत्सव पर शहीदों के परिजनों को सम्मानि?

आईडीपीएल स्थित शिवालिक परियोजना के हॉल में आयोजित अमृत महोत्सव पर शहीदों के परिजनों को सम्मानि?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed