{"_id":"6574b159f5615f8cf206892b","slug":"home-minister-amit-shah-offered-havan-at-parmarth-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-304254-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हवन में आहुति डाली, गंगा आरती में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हवन में आहुति डाली, गंगा आरती में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iवैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद परमार्थ निकेतन पहुंचे गृहमंत्री
I
Iस्वामी चिदानंद सरस्वती ने गृहमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा किया भेंटI
गृहमंत्री अमित शाह ने परमार्थ निकेतन में हवन में आहुति दी और गंगा आरती की। परमार्थ निकेतन की ओर से गृहमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा, गणेश की प्रतिमा और इलाइची की माला भेंट की गई। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
वैश्विक निदेशक सम्मेलन के बाद अपराह्न चार बजे गृहमंत्री अमित शाह वायुसेना के हेलिकॉप्टर से स्वर्गाश्रम स्थित वेदनिकेतन घाट पर पहुंचे। यहां से वह कार से परमार्थ निकेतन तक पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन में किए जा रहे हवन में आहुति डाली। उसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। आरती स्थल पर ही राष्ट्रगान किया गया।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अमित शाह को रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला और अंगवस्त्र भेंट किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा वर्तमान समय में राष्ट्र राजनीति से राष्ट्रनीति की ओर बढ़ रहा है। भारत में राष्ट्रनीति का नया संविधान लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती जीवन जीने का रास्ता दिखाती है।
विज्ञापन
कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नीयत, नीति और नियति के संगम से देश को नई दिशा दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महेंद्र भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक, योगगुरु बाबा रामदेव, महंत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे।
Iहाथ जोड़ संबोधन से किया इंकारI
कार्यक्रम के दौरान परमार्थ के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से संबोधन का निवेदन किया। लेकिन गृह मंत्री शाह ने हाथ जोड़ते हुए संबोधन से इंकार कर दिया।
Iबाईपास मार्ग से ट्रकों को हटवायाI
गृहमंत्री अमित शाह के परमार्थ निकेतन आगमन को लेकर ऋषिकेश पुलिस ने बाईपास मार्ग से सड़क के किनारे खड़े ट्रकों को हटवा दिया था। साथ ही सड़क के किनारे लगी दुकानों को भी हटा दिया था। वहीं नटराज चौक के पास पुलिस जवान तैनात रहे। नटराज चौक के पास बना ई-ऑटो स्टैंड भी खाली करवा दिया था। वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी दिनभर सड़क किनारे झाड़ू लगाते रहे।
I
I
Iजानकी सेतु पर आवाजाही बंद करने से यात्री परेशानI
दोपहर एक बजे के बाद जानकी सेतु को आम लोगों के लिए पुलिस ने बंद कर दिया था। इससे परमार्थ निकेतन, स्वर्गाश्रम, चौरासी कुटिया की ओर जाने वाले पर्यटकों को रामझूला पुल से स्वर्गाश्रम की ओर से जाना पड़ा। कई पर्यटकों ने रामझूला में जाम में फंसने की बजाय अपना कार्यक्रम ही निरस्त कर दिया।
Iराफ्टिंग रोकने से परेशान हुए पर्यटकI
गृहमंत्री के परमार्थ निकेतन स्थित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से दोपहर एक बजे के बाद गंगा नदी में राफ्टिंग बंद करा दी गई थी। इससे पर्यटक मायूस हो गए थे। रामझूला, जानकी पुल और कैलाश गेट क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा।
Iजानकी सेतु की बजाय रामझूला गए विक्रमI
अन्य दिनों की तरह हरिद्वार से सवारियों को लेकर जानकी सेतु आने वाले ऑटो विक्रम को पुलिस ने सीधे रामझूला भेजा। इससे अन्य दिनों के मुकाबले रामझूला में वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वहीं आस्था पर बैठे पर्यटकों को भी मौके से हटा दिया गया था।