फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hollow promises to provide cheap and free treatment

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर आम आदमी पार्टी ने कसा तंज

Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hollow promises to provide cheap and free treatment
ऋषिकेश। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में गरीब और असहाय परिवार के मरीजों को सस्ता और मुफ्त इलाज दिलाने के लाख वायदे करे, लेकिन सरकारी अस्पतालों की तस्वीरें इससे बिल्कुल अलग हैं। ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भी वर्षों से सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

नेपाली फार्म क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बैठक में स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की ओर से उदासीनता बरतने को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। बैठक में उत्तराखंड सरकार पर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान न दिए जाने का आरोप लगाते हुए आप के नेता डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसकी वजह से गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे उपचार के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी हरवेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के चलते गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश का राजकीय चिकित्सालय सुविधाओं के अभाव में सफेद हाथी बन कर रह गया है। यहां गंभीर रोगियों का उपचार करने के बजाय उन्हें रेफर करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नवीन मोहन ने कहा कि चारधाम यात्रा के मुख्य द्वार स्थित ऋषिकेश का राजकीय चिकित्सालय वर्षों से चिकित्सकों की किल्लत को झेल रहा है। ऋषिकेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा पौड़ी एवं टिहरी जनपद के रोगी भी इसी राजकीय चिकित्सालय में सैकड़ों की तादाद में रोजाना उपचार को पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी एवं अनिवार्य रूप से कोविड जांच के कारण उन्हें मायूस होकर प्राइवेट हॉस्पिटलों में महंगे उपचार के लिए विवश होना पड़ता है।

बैठक में पार्टी कोआर्डिनेटर दिनेश असवाल, अमित विश्नोई, देवराज नेगी, गणेश बिजल्वाण, दिनेश कुलियाल, प्रवीण असवाल, जगदीश कोहली, सुनील कुमार, मयंक भट्ट, मनोज शर्मा और अंकित नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed