फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Heroes were remembered; ex-servicemen were honored.

कारगिल विजय दिवस: वीरों को याद किया गया, सम्मानित हुए पूर्व सैनिक

Sun, 26 Jul 2026 08:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 26 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Heroes were remembered; ex-servicemen were honored.
अमित ग्राम में कारगिल बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

कारगिल के वीर सपूतों का शौर्य सर्वदा प्रेरणा देगा: वीरेंद्र रमोला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमित ग्राम स्थित शहीद स्मारक में पार्षद और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक वीरेन्द्र रमोला के नेतृत्व में श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिक वीरेंद्र रमोला ने कहा कि कारगिल के वीरों का शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राष्ट्र उनकी वीरगाथाओं का सदैव ऋणी रहेगा और उनके सम्मान की परंपरा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बलिदानी कैप्टन अमित सेमवाल के परिजनों, बलिदानी प्रदीप रावत के पिता कुंवर सिंह रावत, सेना मेडल से सम्मानित दिगंबर सिंह और सेना मेडल से सम्मानित वीरचंद को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैप्टन भगत सिंह, कैप्टन छत्तर सिंह बिष्ट, कैप्टन पूरण कंडारी, कैप्टन वीर सिंह रावत, सूबेदार विनोद सेमवाल, हवलदार चंडी प्रसाद, कैप्टन विनोद जोशी, कैप्टन प्रेम सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed