{"_id":"68af684a7302c78d4b030cec","slug":"helicopter-service-will-start-for-two-dhams-from-15th-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-774347-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा
Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन की समाप्ति पर जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई 17 एक बार फिर अपनी नियमित उड़ान भरेगा। प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। एक उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेंगे।
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के पास स्थित हेलिपैड से इस यात्रा सीजन में रुद्राक्ष एविएशन कंपनी द्वारा तीन मई से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ानें शुरू की गई थी। यह उड़ानें बरसात शुरू होने से पहले 17 जून तक संचालित की गई थी। बरसात के कारण 18 जून से उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया गया था।
अब फिर से 15 सितंबर से उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इस बार दीपावली का त्योहार पहले है, जिस कारण धामों के कपाट पहले बंद हो जाएंगे। जिस कारण हेलिकॉप्टर उड़ानें 18 अक्तूबर तक ही संचालित की जाएंगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा है, जिस कारण कंपनी लगातार तीसरे साल यह उड़ानें संचालित कर रही है।
विज्ञापन
-- -
बयान...
रुद्राक्ष एविएशन ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए एमआई 17 का एक तरफ का किराया प्रति श्रद्धालु एक लाख 25 हजार (एक दिन में वापसी) और एक लाख 35 हजार (रात्रि विश्राम) रखा है। किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग कराई जा सकती है। - राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष