फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hearing problems of doctors in AIIMS, communicated with Corona patients

एम्स में चिकित्सकों की समस्याएं सुनीं, कोरोना मरीजों से किया संवाद

Thu, 01 Oct 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hearing problems of doctors in AIIMS, communicated with Corona patients
एम्स निदेशक और चिकित्सकों से वार्ता करतीं सिविल जज नेहा कुशवाह। - फोटो : RISHIKESH
उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव व सीनियर डिवीजन जज नेहा कुशवाह ने बुधवार को कोरोना व्यवस्था को लेकर एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण किया। उन्होंने कई बिंदुओं पर एम्स के चिकित्सकों से जानकारी मांगी। उन्होंने कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद भी किया। बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने एम्स के डायरेक्टर प्रो. रविकांत सहित वरिष्ठ चिकित्सकों से करीब ढाई घंटे तक कोविड-19 की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने बिंदुवार कोरोना से संबंधी जानकारियां लीं। उन्होंने पूछा कि स्क्रीनिंग कैसे की जाती है? इस पर एम्स चिकित्सकों ने बताया कि गेट में आते ही लोगों का ऑटोमेटिक तापमान लिया जाता है। यदि किसी का तापमान अधिक होगा तो स्वत: ही सायरन बजने लगता है। भले ही गेट से पचास लोग आ रहे हों। निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि हमने कोरोना काल में 6 आईसीयू विकसित किए हैं। एक की क्षमता 16 बेड की है। बताया कि प्लाज्मा बैंक भी बनाया गया है। बताया कि अब तक 50 मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी दी जा चुकी है। चिकित्सक वुर्चवल राउंड लेते हैं। साथ ही कोरोना को लेकर संवाद डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि बताया एम्स लेबल-3 का अस्पताल है। यहां कोरोना कोर कमेटी की बैठक प्रतिदिन होती है। डेथ का ऑडिट किया जाता है। कोविड ओटी भी बनाई गई है। कोरोना को लेकर रिसोर्सेस, मैन पावर व फंडिंग आदि की समस्या भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के समक्ष चिकित्सकों ने रखी। इस दौरान सचिव ने कई कोरोना मरीजों से विडियो कॉल द्वारा उनका हालचाल पूछा और व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रो. यूबी मिश्रा, नोडल ऑफिसर कोविड (प्रशासनिक) डॉ. मधुर उनियाल, नोडल ऑफिसर कोविड (क्लिनिकल) डॉ. प्रसन कुमार पांडा, डॉ. विकास पंवार, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, डॉ. महेंद्र सिंह, पैरालिगल वालिंटियर्स विभाग नामदेव, मीनाक्षी कपरूवान, सूरजमणि सिलस्वाल, कैलाश बलोदी, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed