फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Heard the story of Chauth, rising moon Arghya demands unbroken good fortune

चौथ की कथा सुनी, उगते चांद को अर्घ्य देकर मांगा अखंड सौभाग्य

Fri, 18 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Heard the story of Chauth, rising moon Arghya demands unbroken good fortune
इंद्रानगर में सुंदरा सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित करवाचौथ कार्यक्रम में सामूहिक रूप से कथा पढ? - फोटो : RISHIKESH
करवा चौथ पर्व पर सुहागिनों ने छलनी में दीपक रखकर चांद के बाद अपने जीवनसाथी का दीदार किया। चंद्रोदय होने के बाद सुहागिनों ने अपने पति के हाथों से जलपान कर उपवास तोड़ा। डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ पर्व को सुहागिनों ने उल्लासपूर्वक मनाया। सुहागिनों ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा का श्रवण किया। उन्होंने भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि विधान से की। सुहागिनों ने अपनी सास को चीनी के करवे, साड़ी और शृंगार की सामग्री उपहार में दी। जहां सुहागिनों ने उपवास रखकर रिश्ते की डोर को मजबूती दी वहीं, अविवाहित कन्याओं ने निर्जला व्रत लेकर सुयोग्य वर की कामना की।
विज्ञापन

रात में चांद का दीदार करने के लिए महिलाऐं छतों और ऊंची इमारतों पर खड़ी रही। बादलों में छिपे रहने के कारण चांद का दीदार होते ही उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। घरों में विशेष पकवान खीर पूरी, हलवा, पनीर आदि तैयार किए गऐ थे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवा चौथ पर्व का श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर के बाजारों में भी पर्व के दिन अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी करवा चौथ पर्व को लेकर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाओं के संदेश प्रेषित किए।
विज्ञापन

सुहागिनों ने करवा चौथ पर पौधरोपण किया
डोईवाला। करवा चौथ पर्व के दिन प्रेमनगर बाजार डोईवाला क्षेत्र की सुहागिनों ने व्रत कथा सुनने के बाद रेडियंट पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी की अगुवाई में आसपास की तमाम सुहागिनों ने मिलकर प्रकृति के संरक्षण में सहयोग देने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में पर्व के दिन सुहागिनों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान किरन नेगी, भावना, सुमन, किरण देवी, रक्षा देवी और पूनम आदि तमाम महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed