फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Health department woke up after the uproar

हंगामे के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, एसपीएस को मिली कोवैक्सीन की 300 डोज

Sat, 03 Jul 2021 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Health department woke up after the uproar
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बृहस्पतिवार को वैक्सीन न होने पर हुए हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अस्पताल में 45 प्लस वर्ग के टीकाकरण के लिए कोवैक्सीन की 300 डोज भेजी गई। शुक्रवार को 75 लोगों को पहली और 45 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। लेकिन कोविशील्ड वैक्सीन न मिलने से दर्जनों लोगों को सेंटर से निराश वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपीएस राजकीय अस्पताल स्थित सेंटर में वैक्सीन न होने के चलते लोगों ने सीएमएस का घेराव किया था। करीब दो घंटे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में 45 प्लस आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए 300 कोवैक्सीन की डोज की भेज दी। हालांकि इस दौरान केवल 120 लोग ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पंत और हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव सुबह आठ बजे से टीकाकरण केंद्र में मोर्चा संभाल लिया था। नोडल अधिकारी कोविशील्ड लगाने के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को वैक्सीन न होने की जानकारी देते रहे। इस दौरान वे स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित करने के साथ लोगों को टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी दे रहे थे। डॉ.संतोष पंत ने बताया कि 45 प्लस आयुवर्ग के 75 लोगों को कोवैक्सीन की पहली और 45 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड की वैैक्सीन नहीं मिली है। लोगों की जानकारी के लिए अस्पताल के मुख्य गेट पर सूचना चस्पा की कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed