फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   health checkup camp

3797 रोगियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 11 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 11 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
health checkup camp

गुरु पर्व के उपलक्ष्य में हेमकुंड गुरुद्वारा में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में 3797 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान रोगियों को जांच के साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में सुबह से शाम तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लोगों का तांता लगा रहा। रविवार को लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 50 चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान जरूरतमंदों की पैथोलॉजी, ईसीजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि की जांच भी की गई। ट्रस्ट की ओर से शिविर में हेपटाइटिस बी और महिलाओं की ब्रेस्ट स्क्रीनिंग भी कराई गई। बताया गया कि शिविर में निर्मल आई अस्पताल और स्थानीय चिकित्सकों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


डॉ. कुलदीप दत्ता, डॉ. केजेएस सभरवाल, डॉ. रामेश्वर पांडेय, डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. नितिन बंसल, डॉ. एएन पांडेय, डॉ. जैनेंद्र, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. अजीत गैरोला, कर्नल डॉ. केएस राना, डॉ. प्रदीप शारदा, डॉ. हर्ष जौहरी, डॉ. हरीश कोहली, डा. महेश कुड़ियाल, डा. सुनीता प्रभाकर, डा. बीएस जज, डा. संजय सेठी, डा. विनय जुत्शी, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. महेेश पांडेय समेत कई चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को दवा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका को सौंपी शव यात्रा वाहन की चाबी
गुरुपर्व के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के तहत आयोजित कार्यक्रम में हेमकुंड गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और ट्रस्टी मदनमोहन सिंह ने नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को नगर क्षेत्र के लिए अंतिम यात्रा वाहन एंबुलेंस भेंट की। ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके।


95 यूनिट रक्तदान किया
गुरुद्वारा में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान महादान के लिए लोग आगे आए। रक्तदान शिविर में कुल 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने लोगों से जीवनदान के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से कई लोगों का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में प्राचीन श्रीभरत मंदिर के श्रीमहंत अशोक प्रपन्नाचार्य, हर्षवर्धन शर्मा, हाकम सिंह, सतपाल सिंह, भगत सिंह, विनोद शर्मा, एसएस बेदी, बूटा सिंह, गोविंद सिंह, ऊषा रावत, मदनमोहन शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सुधीर कुकरेती, इंद्रकुमार गोदवानी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed