{"_id":"6981079a3f753783e902f780","slug":"he-murdered-his-girlfriend-after-she-refused-to-marry-him-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-893174-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शादी से मुकरने पर की थी तलाकशुदा प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शादी से मुकरने पर की थी तलाकशुदा प्रेमिका की हत्या
Tue, 03 Feb 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी सुरेश गुप्ता- स्रोत-पुलिस
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में लगे मरीज व तीमारदार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तलाकशुदा प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के छुटमलपुर (सहारनपुर) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 31 जनवरी की रात शिवाजी नगर स्थित किराये के मकान में रह रही प्रेमिका प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण प्रेमिका का शादी से इन्कार बताया जा रहा है।
सोमवार देर शाम एसपी देहात जया बलूनी ने पत्रकारों को बताया कि एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में काम कर रही तलाकशुदा प्रेमिका प्रीति रावत के शादी से मुकरने से खफा होकर सुरेश गुप्ता हाल निवासी आवास विकास काॅलोनी ऋषिकेश मूल निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार ने उसकी हत्या की थी।
सुरेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब तीन-चार साल से उसका प्रीति रावत के साथ प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहता था। प्रीति व उसके परिवार ने भी शादी का आश्वासन दिया था, जिस कारण उसने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी जमा पूंजी प्रीति रावत के ऊपर खर्च कर दी थी। लेकिन कुछ समय बाद प्रीति रावत शादी करने से इन्कार करने लगी। उसके परिवार से बात करने का प्रयास किया लेकिन प्रीति नहीं मानी और छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़ा करने लगी थी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानने पर 31 जनवरी की रात उसने प्रीति की गोली मार कर हत्या कर फरार हो गया।
-- -
चुनौती बन गया था गिरफ्तारी
सुरेश हत्या के बाद से ही शातिर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा था। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था, जिससे उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही थी। तब पुलिस ने सुरेश के गांव पहुंचकर उसके सारे रिश्तेदारों और उनके शहरों की एक सूची तैयार की। सभी रिश्तेदारों के आवासों और आसपास के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी। इसके साथ ही सुरेश की तलाश सीसीटीवी कैमरे और अपने मुखबिर तंत्र पर केंद्रित कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज से दिल्ली तक जाते उसे देखा गया। जानकारी जुटाने पर पता चला की छुटमलपुर (सहारनपुर) में सुरेश की बहन रहती है। उसके यहां जाने की संभावना थी। दिल्ली से पता चला कि वह सहारनपुर की ओर गया है। सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र के सहयोग से सुरेश को छुटमलपुर से पकड़ा गया। पत्रकार वार्ता में एएसपी पूर्णिमा गर्ग, कोतवाल केसी भट्ट आदि मौजूद रहे।
-- -
नहीं मिला हत्या में प्रयुक्त तमंचा
पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार (तमंचा) अभी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुरेश कई बार भ्रमित करने का प्रयास भी कर रहा है। प्रीति की हत्या की साजिश में वह अकेला ही था।
-- -
प्रीति के नाम पर फ्लैट खरीदने के लिए दिया था बयाना
सुरेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शहर के बाहरी क्षेत्र में 19 लाख में एक फ्लैट खरीदने के लिए बयाना भी दिया था। वह फ्लैट भी प्रीति के नाम पर खरीद रहा था। जल्द से जल्द फ्लैट खरीद कर फरवरी में प्रीति से शादी करना चाहता था।