फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Having reached the Nilkanth Dham on Shiva's philosophy

केसरिया रंग में डूबी तीर्थनगरी

Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Having reached the Nilkanth Dham on Shiva's philosophy
नीलकंठ में जलाभिषेक करने को कतार में खड़े शिवभक्त - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी पूरी तरह से केसरिया रंग में डूबकर शिवमय हो गई है। कांवड़ लिए भोले बड़ी संख्या में नीलकंठ पहुंच रहे हैं। बैराज मार्ग और नीलकंठ मार्ग पूूरी तरह से कांवड़ियों से अट चुका है। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ से तीर्थनगरी में भी कई बार जाम की स्थिति बनी। मंगलवार को एक लाख 94 हजार श्रद्घालुओं ने नीलकंठ मेें जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़िए उमड़े। रात भर नीलकंठ पैदल मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही। तड़के से नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालु लंबी कतारों में लगे रहे। बम भोले, हर हर महादेव से तीर्थनगरी समेत रामझूला, स्वर्गाश्रम और मणिकूट पर्वत गुंजायमान हुआ। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। मुनिकीरेती में एसपीओ भी पुलिस के साथ ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे हैं। मंगलवार को एक लाख 94 हजार श्रद्घालुओं ने नीलकंठ में जलाभिषेक किया। अभी तक कुल सात लाख 42 हजार 210 श्रद्धालु नीलकंठ मेें जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed