फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Half a dozen teak trees fell on the road, power failure

Rishikesh News: भारी बारिश से उफनाए नदी-नाले, पानी के साथ घरों में घुसा मलबा

Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen teak trees fell on the road, power failure
कालूवाला और बाड़वाला में एसडीआरएफ ने कई लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
विज्ञापन




सागौन के आधा दर्जन पेड़ सड़क पर गिरे, 11केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल

क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश से क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए। इससे कालूवाला और बढ़ोवाला में कई घरों में पानी के साथ मलबा घुस गया। एसडीआरएफ को मोर्चा संभालना पड़ा। कई लोगाें को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। साथ ही मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए। इससे मार्ग अवरूद्ध होने के साथ ही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

बृहस्पतिवार देर रात भारी बारिश से पानी के साथ आया मलबा कालूवाला के कई घरों में घुस गया। कई घरों की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। आगे जाकर यह पानी बड़ोवाला ग्राम सभा के कई घरों में घुसा। वहीं, जंगल में करीब आधा दर्जन सागौन के बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे मार्ग अवरूद्ध होने के साथ ही 11केवी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। कालूवाला और बड़ोवाला ग्राम सभा में पूरी रात लोगों ने जागकर बिताई।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला और कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर मार्ग खुलवाया। कालूवाला के ग्राम प्रधान पंकज रावत ने कहा कि कालूवाला में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, बडोवाला ग्राम प्रधान सुधीर क्षेत्री ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ के पानी ने नुकसान किया है। अमित गुरूंग का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पूरी रात आसमान में बिजली चमकने के साथ भारी गड़गड़ाहट से लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






13 घंटे तक क्षेत्र में गुल रही बिजली

11केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में करीब 13 घंटे बिजली गुल रही। लाइन पर पड़े गिरने से कई खंभे भी गिर गए थे। विद्युत विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया।





कोठारी मोहल्ला और भोगपुर में भी हुआ जलभराव

भारी बारिश से जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ला और भोगपुर में भी कई घरों में पानी घुस गया। भोगपुर ग्राम प्रधान संजीव नेगी ने कहा कि जाखन नहर के उफान पर आने से कई घरों में पानी घुस गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी ढह गई।






एयरपोर्ट रोड के फुटपाथ की रेलिंग गिरी

एयरपोर्ट मार्ग के फुटपाथ की रेलिंग भी कई जगह क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। एयरपोर्ट रोड की सुरक्षा दीवार को भी गई जगह नुकसान पहुंचा है। इससे इस मार्ग के बहने का खतरा बढ़ गया है।





24 घंटे में हुई 109 एमएम बारिश



एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 24 घंटे में 109 एमएम बारिश हुई। जबकि, इस माह अब तक कुल 576 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed