फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gurudev life inspires us to perform virtuous deeds

Rishikesh News: गुरुदेव के जीवन से हमें सत्कर्म करने की मिलती है प्रेरणा

Sun, 16 Aug 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Aug 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Gurudev life inspires us to perform virtuous deeds
- गीता आश्रम में स्वामी बेद व्यासानंद के जन्मोत्सव पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित गीता आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद व्यासानंद सरस्वती महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भागवताचार्य केशव कृष्ण ने कहा कि स्वामी वेदव्यासानंद ने समाज को सही दिशा दिखाई और गरीबों-असहायों की मदद की। स्वामी नारायण गुरुकुल आश्रम शीशमझाड़ी, पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शीशमझाड़ी बाल विद्या निकेतन और हाईस्कूल स्वर्गाश्रम संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षाविद आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल ने संचालन किया। इस दौरान स्वामी वेदव्यासानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया और आश्रम की ओर से 120 विद्यार्थियों को छाता व स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, नगर पंचायत अध्यक्षा बिंदिया अग्रवाल, समाजसेवी इंद्रसेन अग्रवाल, स्वामी भक्तआनंद, आदेश तोमर, मोहन बंसी, प्रकाश अग्रवाल, मुनीश त्यागी, डॉ. विनायक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed