फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guldar, panic seen in Bapugram

बापूग्राम में गुलदार ने दी दस्तक, लोगों में दहशत

Thu, 29 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Guldar, panic seen in Bapugram
श्यामपुर। बीती मंगलवार रात एक गुलदार बीस बीघा (बापूग्राम) के मुख्य मार्ग पर घनी आबादी में चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। गुलदार की दस्तक से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया। वहीं ट्रैप कैमरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गुलदार आबादी से सटे बापूग्राम क्षेत्र में भी आ धमक रहा है। बीती रात्रि करीब एक बजे एक गुलदार बीस बीघा (बापूग्राम) में दिखाई दिया। गुलदार ने सड़क पर बैठे एक बछडे़ पर भी उसने झपटने का प्रयास किया। मगर, बछड़ा भाग गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय रामप्रसाद उनियाल ने बताया कि सड़कों पर कई पशु बैठे रहते हैं। उनकी तलाश में वो आबादी में घुस रहा है। कहा लोगों को अब जान का खतरा पैदा हो गया है। उधर, वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए बलजीत फार्म के समीप श्यामपुर में दो पिंजरे लगा रखे हैं। इस संबंध में फॉरेस्टर स्वयंबर दत्त कंडवाल और बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने कहा कि लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज श्यामपुर में गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed