फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gujarati couple saved from drowning

गुजराती दंपती को डूबने से बचाया

Fri, 05 Nov 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gujarati couple saved from drowning
त्रिवेणी घाट पर गंगा में डूबती महिला को सुरक्षित बाहर निकालते जल पुलिस के जवान। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। गुजरात से योगनगरी घूमने आए पति पत्नी तपोवन स्थित नीम बीच पर नहाने के दौरान गंगा में बहने लगे। गंगा में पर्यटकों को बहते देख जलपुलिस ने रेस्क्यू चलाया। कुछ ही देर में टीम ने दोनों पर्यटकों को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुजरात के प्रथम तल जाला कांप्लेक्स, हेनरी रोड, बड़ोदरा निवासी दीपक शर्मा और शीतल शर्मा मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आए थे। दंपती तपोवन स्थित अलोहा होटल में रुकी थी। शुक्रवार को नीम बीच पर दोनों लोग स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। कुछ ही देरे में दोनों गंगा में बहने लगे। पर्यटकों की चीखपुकार मचने पर जलपुलिस की नजर दंपती पर पड़ी। टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोनों को सकुशल गंगा से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने पर्यटकों से अत्यंत संवेदनशील घाटों पर स्नान न करने अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed