{"_id":"6a529fa9877c9363f3074f46","slug":"growing-resentment-over-uncollected-garbage-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1016024-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नियमित कूड़ा न उठने से पनप रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नियमित कूड़ा न उठने से पनप रहा आक्रोश
Sun, 12 Jul 2026 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने से लोगों में नगर पालिका के प्रति काफी आक्रोश पैदा हो गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कूड़ा उठाने वाले वाहन नियमित रूप से उनके क्षेत्र में नहीं आ रहे हैं। जिससे बरसात में लोगों के घरों में कचरा सड़ रहा है।आदर्श नगर जौलीग्रांट के लोगों का आरोप है कि आदर्श नगर में करीब बीस लेन हैं। जिसमें हजारों की घनी आबादी निवास करती है। नगर पालिका की गाड़ी नियमित रूप से उनके क्षेत्र में नहीं आती है। जब गाड़ी आती है तो उन्हें पता ही नहीं चल पाता है। जिससे लोगों के घरों में काफी कूड़ा इकट्ठा हो गया है। घरों में कूड़ा इकट्ठा होने से कूड़ा सड़ने लगा है। जिससे घरों में बदबू फैल रही है। लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया था। आदर्श नगर कल्याण समिति अध्यक्ष भगीरथ ढौंडियाल ने कहा कि कई स्थानों पर सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। पालिका को इस समस्या से लिखित में भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन पालिका ने इस समस्या पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन