फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Green signal given to build primary health center in

Rishikesh News: नीलकंठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने को मिली हरी झंडी

Sun, 19 Jan 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 19 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Green signal given to build primary health center in
विकासखंड अंतर्गत नीलकंठ में शासन स्तर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने को लेकर हरी झंडी मिल गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को करीब 25 से 30 किमी की दूरी नापने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


नीलकंठ में कई वर्षों से एएनएम सेंटर संचालित हो रहा है। वर्तमान में यहां एक फार्मासिस्ट और एक एएनएम तैनात हैं। प्राचीन नीलकंठ धाम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान इनकी संख्या लाखों में पहुंच जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही आसपास के कई गांव भादसी, तौली, मौन, कोठार, भौन, पूंडरासू आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांव हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु स्वास्थ्य उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला टाइप ए और एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नीलकंठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया था। यमकेश्वर के एसीएमओ डाॅ. राजीव ने बताया कि शासन स्तर से योजना को हरी झंडी मिल गई है। आचार संहिता होने के कारण इसके लिए अभी तक उनके पास कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन मौखिक स्तर पर मंजूरी मिल गई है।

---

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से ये होगी व्यवस्था
केंद्र में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, दो नर्सिंग अधिकारी, एक वॉर्ड बॉय, एक सफाई निरीक्षक की व्यवस्था होगी। साथ ही मरीजों के लिए केंद्र में चार बेड की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed