फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Governor attends 15th Young Thinkers Meet

युवा शक्ति विकसित भारत 2047 का संकल्प करेगी साकार: राज्यपाल

Sun, 19 Jul 2026 08:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 19 Jul 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Governor attends 15th Young Thinkers Meet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने लेखक गांव थानो में आयोजित 15वीं यंग थिंकर्स मीट के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। तीन दिन तक आयोजित इस आयोजन में देशभर के युवा विचारकों ने भाग लिया।
15वीं यंग थिंकर्स मीट के समापन सत्र में वार एंड नैरेटिव्स विषय पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें देश के श्रेष्ठ युवा विचारकों से चर्चा करने का अवसर मिला है। देश के पास विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है। यही अमृत पीढ़ी वर्ष 2047 के विकसित भारत और विश्वगुरु भारत के संकल्प को साकार करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि नैरेटिव, विचारों और सूचना के क्षेत्र में भी लड़े जाएंगे। इसलिए युवाओं को सत्य, शोध और तथ्यों पर आधारित सशक्त राष्ट्रीय नैरेटिव का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, मेटावर्स, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में दक्षता प्राप्त कर भारत को ज्ञान, नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में युवा अपना योगदान दें। कहा कि हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक डीएनए में हमारे महापुरुषों की प्रेरणा निहित है।

15वीं यंग थिंकर्स मीट से निकले विचार भारत के वैचारिक भविष्य को नई दिशा देंगे और युवा विकसित भारत के सशक्त नैरेटिव के निर्माता बनेंगे। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, इंडिया फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. राम माधव सहित देशभर से आए विशेषज्ञ, शिक्षाविद और युवा विचारक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed