फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government will consider all the demands of traders: Subodh

व्यापारियों की सभी मांगों पर विचार करेगी सरकार ः सुबोध

Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government will consider all the demands of traders: Subodh
रेलवे रोड स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण लेते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शहर के होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी को प्रदेश के महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की सभी मांगों पर विचार करेगी। व्यापारियों की जो भी समस्या होगी, उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि, आम चुनाव के बाद नगर में व्यापार मंडल और अधिक मजबूती से उभरा है। व्यापारियों की मांग को मांग को शासन प्रशासन के सामने पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। अनिल गोयल ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पूरे प्रदेश में 376 इकाइयां कार्यरत हैं, सभी प्रदेश पदाधिकारी एक-एक इकाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहे हैं। ऋषिकेश में भी प्रदेश का संगठन नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं का समाधान करेगा। उनके हितों की लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर सलाहकार परिषद के चेयरमैन अनिल गोयल, मेयर अनीता ममगाईं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश और कांग्रेस के महामंत्री राजपाल खरोला, दिनेश डोभाल, माधव सेमवाल, प्रमोद जौहर, कैलाश केशवानी, विपिन नागलिया, जितेंद्र अग्रवाल, हितेंद्र पंवार, राजेश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मानव जौहर, पवन शर्मा, पंकज शर्मा, विजय लक्ष्मी भट्ट, मनीष शर्मा, राकेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed