{"_id":"5fdd01c38ebc3e3bfe5009c6","slug":"government-strives-for-development-of-minority-community-bora-rishikesh-news-drn365062815","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए सरकार प्रयासरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए सरकार प्रयासरत
विज्ञापन
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते डॉक्टर आरके जैन
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर शुक्रवार को डोईवाला में अल्पसंख्यक आयोग और उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल गोयल ने कहा कि अल्पसंख्यकों का विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए है। ऐसे कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिनसे समाज में इनकी भागीदारी सुनिश्चित होने लगी है। वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के समग्र विकास की नीतियां बनाकर क्रियान्वयन किया है। कहा कि अल्पसंख्यकों के सर्वागींण विकास के लिए उनको अपने अधिकारों को समझना होगा। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने बताया कि भारत में हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए संचालित सरकार की योजनाओं और कानूनों के बारे में जानकारियां दी। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने गुरुद्वारों के लिए धनराशि देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दलीप रावत, गुुरू सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह, दायित्वधारी कृष्णकुमार सिंघल, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, माजरी अध्यक्ष राजकुमार, डोईवाला मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, वन विकास निगम सदस्य संजीव सैनी, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, मनवर नेगी, चंद्रभान आदि मौजूद थे।
गुरुद्वारों के सौंदर्यकरण के लिए दी धनराशि
डोईवाला। वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था। मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र के गुरुद्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि से लगभग तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समुदाय को बताए उनके अधिकार
ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने थाना परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ आयोजित गोष्ठी में उनके अधिकारों के बारे में जानकारियां दीं।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह ने विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को भारत सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय को प्रदान किए गए संरक्षण, अधिकारों एवं विकास योजनाओं संबंधित जानकारियां दी। सभी व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारियां देने वाली एक-एक पुस्तिका भेंट की गई। गोष्ठी में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के सभी व्यक्तियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेकर सहयोग की अपील की गई। विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर रानीपोखरी थाना परिसर में भी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान ने अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को भारत सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय को प्रदान किए गए संरक्षण, अधिकारों एवं विकास योजनाओं संबंधित जानकारियां देते हुए उन्हें एक-एक पुस्तिका भेंट की गई। इस मौके उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा, इरफान, अजहर कुरैशी, अहमद कुरैशी, इमरान, फरमान आदि मौजूद थे।

थाना रायवाला में गोष्ठी आयोजित करते थानाप्रभारी।- फोटो : RISHIKESH