फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government should remove the shortcomings of the golden card

पेंशनर्स के गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करे सरकार : चौहान

Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government should remove the shortcomings of the golden card
विज्ञापन

मासिक बैठक में पेंशनरों की दी गई साइबर क्राइम से बचने की जानकारी



सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त पैन्यूली ने की। बैठक में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।



अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को पेंशनर्स के गोल्डन कार्ड की खामियों को तुरंत दूर करना चाहिए। कहा कि जिन पेंशनरों की गोल्डनकार्ड में मासिक अंशदान की कटौती अधिक की गई है, उनकी धनराशि वापस की जाएगी। इसकी प्रक्रिया गतिमान है। कोषाध्यक्ष जब्बर सिंह पंवार ने कहा कि कई बार साइबर ठग पेंशनरों को कोषाधिकारी बनकर फोन करते हैं, कई बार बैंक अधिकारी बनकर। ऐसे में पेंशनरों को बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी साइबर ठगों को नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान कुंवर सिंह राणा, प्रजा बहादुर ठाकुर, भगवती प्रसाद शर्मा, सीएस मनवाल, बृजमोहन नौटियाल ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में शीला रतूड़ी, प्रेमवती पांडे, विमला बहुगुणा, शशि बंगवाल, हृदयराम सेमवाल, जोत सिंह सुरियाल, हंसलाल असवाल, विजेंद्र सिंह रावत, सुंरलाल बिजल्वाण, बलवीर सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed