{"_id":"58b08a494f1c1bdb2fb23452","slug":"got-teens-missing-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आया किशोर संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आया किशोर संदिग्ध हालात में लापता
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Missing
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीला बैराज रोड स्थित कुनाऊं गांव में रिश्तेदारी में आया रुड़की का एक किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। खोजबीन करने पर चप्पल चीला शक्तिनहर के पास मिलने से उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने नहर में सुबह से शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
चीला चौकी पुलिस के मुताबिक पिरान कलियर, रुड़की निवासी शाहबाज (17) चार दिन पहले चीला बैराज मार्ग स्थित कुनाऊं गांव में रिश्तेदार वकील अहमद के घर आया था। बीते बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक वह वापस नहीं आया। रिश्तेदार पूरी रात उसकी ढूंढखोज में जुटे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका में रिश्तेदार वकील अहमद ने चीला चौकी पुलिस को सूचित किया। सक्रिय हुई पुलिस ने शुक्रवार सुबह चीला शक्ति नहर के आसपास तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच कुनाऊं पुलिया के नीचे शाहबाज की चप्पल मिली।
विज्ञापन
डूबने की आशंका में जल पुलिस ने नहर में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शनिवार को नहर में फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।