फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Girl girl missing near Ganga bank, fear of drowning

गंगा तट के पास छात्रा हुई लापता, डूबने की आशंका

Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girl girl missing near Ganga bank, fear of drowning
ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता की मांग पर पुलिस ने गंगा घाटों के आसपास के सीसीसीटीवी कैमरों की जांच की। बहत्तर घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छात्रा गंगा की ओर जाती नजर आई। पुलिस ने छात्रा के गंगा में डूबने की आशंका के चलते सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट पुलिस पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बनखंडी ऋषिकेश निवासी श्री राम ने अपनी पुत्री मिनाक्षी (23) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ढालवाला के शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह को जब वे सो कर उठे तो उनकी बेटी घर से गायब थी। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद भी उनकी बेटी कहीं नहीं मिली। श्री राम ने बताया कि बीते क़ुछ दिनों से उनकी बेटी काफी टेंशन में थी। छात्रा के पिता की मांग पर पुलिस ने गंगा घाटों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार तड़के 1:45 बजे पर एक युवती गंगा में जाती हुई नजर आई। परिजनों ने कपड़ों से य़ुवती की पहचान अपनी बेटी मिनाक्षी के रूप में की। पुलिस और एसडीआरएफ ने छात्रा के गंगा में डूबने की आशंका को देखते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed