फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Garbage is being dumped on the river instead of putting garbage in the car

कूड़ा गाड़ी में डालने की बजाए नदी किनारे डाला जा रहा कूड़ा

Sun, 03 Nov 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped on the river instead of putting garbage in the car
चंद्रभागा नदी में इस तरह फेंका जा रहा कूड़ा। - फोटो : RISHIKESH
नगर पालिका मुनिकीरेती के वार्ड नौ के समीप चंद्रभागा नदी के किनारे लगे गंदगी के ढेर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को पलीता लगा रही है। नगर पालिका प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद लोग नदी के किनारे कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका मुनिकीरेती के वार्ड नौ में चंद्रभागा नदी का पूरा किनारा कूड़े कचरे से अटा पड़ा है। पानी में बह कर कचरा गंगा नदी को प्रदूषित कर रहा है। ऐसा भी नहीं है कि क्षेत्र में कूड़ा उठान की व्यवस्था नही है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नियमित कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की है। इसके बावजूद भी लोग घरों का कचरा कूड़ा गाड़ी में डालने की बजाय नदी के किनारे डाल रहे हैं। नगर पालिका ने नदी में कूड़ा डालने से बचने के लिए बंधे पर कूड़े दान की भी व्यवस्था की है। इसके बावजूद लोग कचरा कूड़ेदान में डालने के बजाय नदी के किनारे फेंकना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
वार्ड के लोगों को कई बार चंद्रभागा नदी के किनारे कूड़ा डालने से मना किया गया है। कुछ लोग कचरा कूड़ा गाड़ी में डालने के बजाय नदी के किनारे फेंक रहे हैं जो सही नहीं हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुषमा नेगी, सभासद नगर पालिका मुनिकीरेती
कूड़े को नदी के किनारे फेंके जाने का संज्ञान नहीं है। क्षेत्र में नियमित रूप से गाड़ी कूड़े का उठान कर रही है। इसके बावजूद कूड़ा नदी के किनारे फेंका जा रहा है तो ऐसे लोगों चिह्नित कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
- बद्रीप्रसाद भट्ट, ईओ नगर पालिका मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed