फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   garbage in rishikesh

आखिर कब उठेगा कूड़े का ढेर?

Tue, 29 Dec 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 29 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
garbage in rishikesh

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक और परमार्थ निकेतन की लापरवाही तीर्थक्षेत्र में भ्रमण के लिए आने वाले देश दुनिया के सैलानियों पर भारी पड़ रही है। फिल्म के जरिये तीर्थनगरी की स्वच्छता संबंधी सफाई अभियान के दौरान जमा किए गए कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए कोई तैयार नहीं है।

विज्ञापन


गंदगी को साफ करने के बजाए दोनों संस्थाएं सोमवार को भी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। इसका खामियाजा करीब दस दिनों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम के मुख्य मार्ग पर वानप्रस्थ आश्रम और वेद निकेतन धाम के पास डंप किए गए गंदगी के ढेर के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है।
विज्ञापन


रोजाना यहां से गुजरने वाले हजारों राहगीर परेशान हो रहे हैं। मगर जिम्मेदार संस्थाएं हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। खास बात यह है कि धार्मिक संस्था के जरिये दुनिया को पर्यावरण और गंगा की स्वच्छता का संदेश अलापा जाता रहा है। जबकि, नगर निकाय भी इस मामले में अपने मूल धर्म से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनकी सुनिए
यदि परमार्थ निकेतन मुख्य मार्ग पर जमा गंदगी के ढेर की सफाई नहीं करता, तो निकाय अपने सफाई कर्मचारियों से सफाई कराएगी। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा ।-शकुंतला राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।


मुख्य मार्ग पर जमा गंदगी के ढेर को हटाने के लिए ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष से बात हो गई थी। अभी तक कूड़ा क्यों नहीं हटाया गया इस बारे में पालिकाध्यक्ष से दोबारा संपर्क किया जाएगा।-राम महेश मिश्र, प्रवक्ता परमार्थ निकेतन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed