फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fundamental rights of women told to girl students

छात्राओं को महिलाओं के मौलिक अधिकार में बताया

Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fundamental rights of women told to girl students
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला छात्रा सम्मेलन का शुभारंभ करती शिविका जैन । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऋषिकेश की ओर से जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन आईसीए इंस्टीट्यूट में किया गया। जिसमें उभरते भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता शिविका जैन ने छात्राओं को महिलाओं के क्या मौलिक अधिकार हैं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मुश्किल आने पर सीधा पुलिस से संपर्क करें। एबीवीपी की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह ने एबीवीपी में छात्राओं की भूमिका के बारे में बताया कि विद्यार्थी परिषद पर छात्राएं किस तरीके से विश्वास दिखा रही हैं। वहीं प्रांत छात्रा प्रमुख प्रगति रावत ने पूरे वर्ष भर छात्राओं के क्या कार्य रहे उसका विवरण दिया। विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए मिशन साहसी अभियान का भी जिक्र किया, जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं विभाग सह संगठन मंत्री काजल थापा ने एबीवीपी के विभिन्न आयामों में छात्राओं की भागीदारी की बात की। वह छात्राओं के अंदर जो प्रतिभा छिपी है उसको सामने लाने की बात की धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अंजली शर्मा, दीक्षा सेमवाल, डॉ. जयप्रकाश कंसवाल, राहुल बडोनी, अमित गांधी, विनोद चौहान, शुभम झा, शिवानी, अक्षिता, ज्योत्सना काला, अदिति रयाल, कंचन शर्मा, अंजलि, सुमित भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed